रिखणीखाल : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ग्राम चौकीदारों के माध्यम से स्थानीय ग्राम वासियों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गये है। जिसके तहत आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना रिखणीखाल पर थाना क्षेत्र के सभी ग्राम चौकीदारों की मासिक गोष्टी ली गई।
इस दौरान ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक करते हुए थानाध्यक्ष ने साइबर सुरक्षा और महिला अपराध की रोकथाम पर जोर देते हुए ग्राम चौकीदारों को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए तथा सभी ग्राम चौकीदारों से आग्रह किया कि इन जागरूकता पम्पलेट को अपने-अपने गांव में ग्राम पंचायत भवनों और बारात घरों पर चश्पा करें और साथ ही ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए वितरित किए गए पम्पलेट को व्हाट्सएप स्टेटस लगवाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा के विषय में जानकारी हो सके।
वहीं इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की थाना क्षेत्र में ग्राम चौकीदार साइबर सुरक्षा और महिला अपराधो की रोकथाम के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे है। जिनके माध्यम से आम ग्रामीण तक ऐसे अपराधों की रोकथाम संबंधी जनजागरुकता को आसानी से पहुंचाया जा रहा है। जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। आज आयोजित गोष्ठी में ग्राम चौकीदार वीरेंद्र सिंह रावत, दिनेश चंद्र, मनोज कुमार, सावित्री देवी, गुड्डी देवी और प्रेम लाल आदि ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे.

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त