देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अक्तूबर महीने में तीसरी बार फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई है। 15 अक्तूबर को एलाइंस एयर के विमान में, 22 अक्तूबर को इंडिगो और अब तीसरी बार सोमवार को विस्तारा के तीन विमानों में सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्वीटर) से बम होने की धमकी दी गई है। तीनों ही धमकियां झूठी निकली हैं। पिछली दो धमकियों को लेकर डोईवाला पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है।
बम होने की सूचना मिलने के बाद हवाई यात्रियों को विमानों से नीचे उतारने और सुरक्षा संबंधी सभी जांच करने के बाद तीनों फ्लाइटों ने संबंधित शहरों के लिए उड़ान भरी। दोपहर 2:27 बजे एक्स से देश में विमानन कंपनी विस्तारा और एलाइंस एअर की कुल बीस फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई।
इन बीस फ्लाइटों में तीन फ्लाइटें विस्तारा की भी थी, जो देहरादून आ रही थी। तीनों फ्लाइटों से यात्रियों को उतारने के बाद सीआइएसएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। लेकिन तीनों ही फ्लाइटों में बम की सूचना एक बार फिर झूठी निकली। फ्लाइट संख्या यूके 619 दोपहर 2:55 बजे मुंबई से 125 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची। फ्लाइट संख्या यूके 615 शाम करीब 3:10 बजे बंगलुरू से 179 हवाई यात्री लेकर देहरादून पहुंची। शाम 3:06 बजे एक फ्लाइट दिल्ली से 147 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची।
एयरपोर्ट पर तीनों फ्लाइटों को बीटीएसी टीम ने नॉन स्पेसिफिक थ्रेट घोषित किया। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने जांच के बाद तीनों फ्लाइटों को पैसेंजरों के साथ रवाना किया। तीनों फ्लाइटों में 122, 140 और 158 हवाई यात्री देहरादून एयरपोर्ट से संबंधित शहरों को रवाना हुए। एयरपोर्ट पर कोई भी हवाई यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

More Stories
SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास