थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली के उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने शनिवार को वाहन चालकों, वाहन स्वामियों, व्यापार संघ थराली, नगर पंचायत थराली तथा पुलिस प्रशासन के साथ एक संयुक्त बैठक की। उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत थराली की ओर से केदारबगड़ नामक स्थान पर वाहन पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए। जिस पर नगर पंचायत की ओर से पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया गया है।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने यह निर्देश दिया गया कि दुपहिया वाहनों के लिए भी स्थान चयनित किया जाए, जिस पर नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार के पुल और मस्जिद मार्केट के पास तथा अन्य स्थानों पर दुपहिया वाहनों के लिए निःशुल्क जगह चयनित की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने मुख्य बाजार की सड़क के आस-पास जिन दुकानदारों ने निर्माण सामग्री ईट, सरिया, रेत आदि रखी गई है उसे हटाने के निर्देश दिए, तथा नगर पंचायत की ओर से निर्मित सार्वजनिक शौचालयों में पानी की सुविधा तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह तथा थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने मुख्य बाजार थराली में स्थानीय व्यापारियों, वाहन संचालकों को दिशा निर्देश दिए कि अनिवार्य रूप से सभी लोग केदारबगड़ में निर्मित पार्किंग में ही वाहन पार्क करेंगे। बैठक में उपजिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता, अधिशासी अधिकारी थराली अकबीर सिंह, थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष थराली संदीप रावत, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम बुटोला, ग्वालदम टैक्सी यूनियन के महामंत्री राकेश सिंह, दीपक फर्स्वाण आदि मौजूद थे।

More Stories
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई, NBW वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर : 3 पैथोलॉजी लैब्स सीज, प्रत्येक पर ₹2.50 लाख का जुर्माना