कोटद्वार : श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के उपरांत जमा हुए कूड़े का कल ग्रीन आर्मी के बैनर तले निस्तारण किया गया। इसमें निगम और सिद्धबली मंदिर समिति की भी भूमिका रही। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर और मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। कहा कि कूड़े का निस्तारण प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। कूड़ा निस्तारण के नियमों की पूरी जानकारी देकर जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है।

More Stories
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा