देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के वाण स्थित मां नंदा भगवती के धर्म भाई और क्षेत्र के आराध्य भगवान लाटू धाम के कपाट शीतकाल लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा 29 गते, 14 दिसम्बर को मंत्रोचारण से साथ शुभ लग्न पर बंद किए जाएंगे। मंदिर के पूजारी खीम सिंह की अगुवाई में यज्ञ हवन के बाद छह माह के लिए कपाट बंद कर दिये जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट और उपाध्यक्ष हीरा सिंह पहाड़ी ने कहा कि ग्राम पंचायत और मंदिर समिति की बैठक में सर्व सहमति से लाटू धाम मंदिर के कपाट 14 दिसम्बर को दिन में ढेड़ बजे बंद करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कपाट बंद के अवसर भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे की अपील की है। मंदिर के कपाट छह माह बाद बैशाख पूर्णिमा को खुलेंगे। इस अवसर पर एक दिवसीय मेला भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, लाटू पुजारी खेम सिंह, अवतार सिंह, खिलाफ सिंह, नंदी देवी, धामती देवी, कौशल्या देवी, पारूली देवी, हीरा सिंह गढ़वाली, भगत सिंह हीरा सिंह बुग्याली, देवेन्द्र पंचोली, भाग सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’