पौड़ी : जनपद पौड़ी में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार के पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई शुभकामनाएं। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची में जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार के निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनक पंवार के कंधों पर यूपीएस का बैज लगाकर शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी अनुज कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी में पदोन्नत होने पर जनक पंवार को मिठाई खिलाकर बधाई देकर जनपद में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन