पीपलकोटी (चमोली)। पीपलकोटी से गडोरा-अमरपुर-कम्यार सड़क पर एक कार बैक करते वक्त अचानक खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमरपुर गांव के समीप 28 साल का रविंद्र सिंह अपनी कार को बैक कर रहा था। कार में रविंद्र अकेला ही था। बैक करते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रविंद्र को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

More Stories
10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी