रामनगर/देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेंगी। बता दें कि शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में परीक्षा समिति की बैठक हुई। सभापति एसबी जोशी ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1,196 मिश्रित कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के शामिल होंगे। 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं सुबह दस से एक बजे तक कराई जाएंगी।

More Stories
पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड