बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रविवार को जिला सभागार में उत्तरायणी मेले का पोस्टर विमोचन एवं टीजर का शुभारंभ किया। उसके बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। मेले का शुभारंभ 13 जनवरी को तहसील परिसर से झांकी के साथ होगा। झांकी में विभिन्न स्कूलों के अलावा पारम्परिक पोशाक में सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। जिसमें आर्मी बैड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। तदोपरांत मुख्य मंच नुमाईश खेत में मेले का शुभारंभ समारोह होगा। मेले अवधि में स्कूली बच्चे, स्थानीय कलाकार प्रतिभाग करेंगे व स्टार नाइट भी होगी। मेले को भव्य आयोजन के साथ ही आकर्षक बनाने का हरसंभव प्रयास किया गया है। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेले में बैटमिंटन प्रतियोगिता,बालीबाल,दंगल एवं रैम्प शो प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। रैम्प शो कार्यक्रम में कुमाऊनी,गढ़वाली जौनसार की पारम्परिक परिधानों के साथ ही स्थानीय पारम्परिक परिधानों का भी रैम्प शो कार्यक्रम होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, हयात सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश