पौड़ी : पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर के लिए निकली मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी। सूचना के अनुसार, बस में लगभग 18 लोग सवार थे। जिसमें से चार की मौत की आशंका है। जबकि अन्य यात्री घायल हुए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। वहीं, जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

More Stories
धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल