- राजपुर रोड पर ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी।
- अब वाहनों की आवागमन की राह बन रही सुगम।
- डीएम ने सड़क सुधारीकरण कार्य को तेजी से संपादित करने के दिए कड़े निर्देश।
देहरादून : जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है. राजपुर रोड में डिवाइडर छोटे होने के कारण लोग जल्द बाजी में जान की परवाह न करते हुए डिवाइडर क्रॉस कर लेते थे जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है। दुर्घटनाओं को कम करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजपुर रोड में ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए हैं, दिलाराम चौक पर डिवाइडर बना दिए गए हैं. वहीं शहर में जगह-जगह वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। शहर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहों के चौड़ीकरण कार्य भी प्रस्तावित है शहर में यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर कार्य गतिमान है।
जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी : पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद, भूस्खलन से मार्ग प्रभावित
मौसम अलर्ट : चमोली के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी 10 जुलाई को बंद
निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी