देहरादून : नागर निकाय निर्वाचन मतदान दिवस पर आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने राजपुर रोड स्थित कन्या गुरूकुल विद्यालय में बनाए गए बूथ पर मतदान किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बनाए गए बूथ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। सीएनआई बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड, गुरूकुल कन्या विद्यालय राजपुर रोड, गुरूनानक एकेडमी रायपुर रोड, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अधोईवाला विनोद मार्डन एकेड़मी सहस्त्रधारा रोड, अपोलो इन्टर कालेज सहस्त्रधारा रोड, मानवभारती स्कूल नेहरूकालोनी में बनाए गए बूथ का निरीक्षण किया।








More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र