कोटद्वार : नगर में हुई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध व्यक्ति की बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतक के बारे में परिजनों और स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है। कल सोमवार को दोपहर में एंबुलेंस एक घायल को लहूलुहान हालत में लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद इमरजेंसी में घायल को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था, लेकिन कुछ ही देर में घायल की मृत्यु हो गई। घायल के साथ आए व्यक्ति ने इमरजेंसी में बताया था कि घायल व्यक्ति करीब 85 वर्षीय पदमानंद चंदोला हैं। जो कि बाइक से गुजरते समय दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। उपचार के दौरान घायल पदमानंद की मौत हो गई। घायल को लेकर आए परिचित ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई।

More Stories
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा