उत्तरकाशी : जिले में मंगलवार दोपहर 3:28 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.07 मापी गई, जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के ग्राम साल्ड उपरिकोट और निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में था। भूकंप की गहराई 5 किमी दर्ज की गई। जिला मुख्यालय और संगमचट्टी क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, जबकि अन्य तहसीलों में इसका प्रभाव नगण्य रहा। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है।



More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम