देहरादून : उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स के रेस वॉक इवेंट में इतिहास रच दिया गया, जब 14 साल बाद पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह ने 1 घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार छह भारतीय एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया। सबसे तेज प्रदर्शन करते हुए सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा सूरज पंवार (उत्तराखंड), अमनजोत सिंह (पंजाब), परमजीत सिंह (सर्विसेज), राम बाबू (उत्तर प्रदेश) और मुकेश निठारवाल (राजस्थान) ने भी गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड से बेहतर समय निकाला।
टूटे रिकॉर्ड और नए समय
- सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) – 1:21:23 (नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड)
- सूरज पंवार (उत्तराखंड) – 1:21:34
- अमनजोत सिंह (पंजाब) – 1:21:42
- परमजीत सिंह (सर्विसेज) – 1:22:02
- राम बाबू (उत्तर प्रदेश) – 1:22:26
- मुकेश निठारवाल (राजस्थान) – 1:22:52
14 साल तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड के एक साथ छह धावकों द्वारा टूटने से भारतीय एथलेटिक्स में नई ऊर्जा आई है। यह उपलब्धि न केवल एथलीटों की फिटनेस और तकनीकी सुधार को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते कद का संकेत भी देती है।
महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी नया रिकॉर्ड
पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी द्वारा बनाए गए 51:56 के रिकॉर्ड को नौ एथलीटों ने तोड़ा, और हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह प्रदर्शन भारतीय एथलीटों की लगातार बेहतर होती तैयारी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति का संकेत देता है।
More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने शुरु किया केमिकल मुक्त होली रंगों के लिए जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं ने होम साइंस लैब में तैयार किए ऑर्गेनिक रंग, हरी सब्जियों व चुकंदर और विभिन्न फूलों का किया गया प्रयोग
होली : नुकसानदायक है केमिकल रंगों का उपयोग, रंग व गुलाल खेलते वक्त बरतें सावधानियां, एम्स ऋषिकेश ने जारी की एडवाईजरी
अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार, गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के गूंजे होली गीत