चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा बैठक में यात्रा मार्गों के साथ साथ वैकल्पिक मार्गो को दुरस्थ करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम नन्दप्रयाग कोठियालसैंण चमोली बाईपास सड़क सुधारीकरण को लेकर 70.99 लाख का एस्टीमेट शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जिसे मंगलवार को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है।
जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियन्ता को मानव संसाधन व अन्य मशीनरी बढाते हुए यात्रा प्रारम्भ होने से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा के दौरान और मानसून अवधि में यदि नन्दप्रयाग स्लाइडिंग जोन प्रभावित होता है तो यात्रियों के साथ साथ आम जनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पडे़।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील