बीआरओ की ओर से युद्धस्तर पर किया जा रहा नये पुल का निमार्ण
गोपेश्वर (चमोली)। सीमावर्ती क्षेत्र नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल गुरूवार की रात्रि को पहाड़ी से भारी बोल्डर आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है। हालांकि बीआरओ की ओर से युद्ध स्तर पर नये पुल के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से बीआरओ के कमांडर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि गुरूवार की रात्रि को नीती घाटी में भापकुंड के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर आने के कारण पांगती पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि बीआरओ की ओर से यहां पर नये पुल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। ताकि जल्द ही आवागमन सुचारू किया जा सके।

More Stories
पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’