कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक में भालू के हमले में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिरगण के 70 वर्षीय बीरबल सिह पुत्र बहादुर सिंह रविवार सुबह गांव के पास अपनी बकरियां चुगा रहे थे, तभी झाड़ी में घात लगाए बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया. जिस कारण वृद्ध की मौके पर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मॉर्टम के लिए अस्पातल भेजा . पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश