देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसके तहत कई IPS और PPS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियां की गई हैं।
- रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
- योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है।
- जगदीश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
- लोकजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
- सुरजीत सिंह पंवार को उप सेना नायक, 40वीं वाहिनी पीएसी से हटाकर उनको अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी/पीएसी, हरिद्वार की नई जिम्मेदारी दी गई है।
- अरुणा भारती: उप सेनानायक, एटीसी/पीएसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी के पद पर नियुक्त।
- जगदीश चंद्र: अपर पुलिस अधीक्षक, मातृ उत्तराखंड उच्च न्यायालय सुरक्षा/नगर नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल बनाए गए।
- लोकजीत सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात देहरादून स्थानांतरित।
- स्वपन किशोर सिंह: उप सेनानायक, एसडीआरएफ से अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के पद पर नियुक्त।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे, और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर