भगवानपुर/हरिद्वार : मंगलवार को तहसील दिवस भगवानपुर के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा निस्तारण किया गया। कुल 38 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। मुख्य शिकायतें चकबंदी, कब्जा, पैमाईश, तहसील कर्मियों से संबंधित ही थी, इसके अलग बुग्गा वाला में सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्राम प्रधान द्वारा कुंआ पर कब्जा आदि थी, पुलिस और खंड विकास से संबंधित शिकायतें आई मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ने बताया कि पंजीकृत शिकायतों को जल्द ही समाधान करवाया जाएगा साथ ही उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वो अपने स्तर से समाधान करें तो यहां तक शिकायतें नहीं पहुंचेंगी, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े स्थानीय विधायक ममता राकेश भी उपस्थित रही।
इसके अलग यूसीसी को लेकर वकीलों ने अभी अपनी शिकायत दर्ज करवाई, सबसे ज्यादा शिकायतें तहसील से संबंधित अधिकारियों से संबंधित थी जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा किये भी एक बड़ा सवाल है कि तहसील से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा है, सभी को निर्देशित किया गया है कि जनता के काम मुस्तैदी के साथ किए जाएं। तहसील दिवस का के अवसर पर विधायक ममता राकेश, उप जिलाधिकारी भगवानपुर जितेन्द्र कुमार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर