पोखरी (चमोली)। चमोली जनपद के भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के शनिवार को जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर पोखरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विनायक धार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में संगठन का एकजुट रखकर और विस्तार और मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में धामी और केंद्र में मोदी सरकार में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यकताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है जिससे अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, राधा रानी रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पन्त, प्रदीप चौहान, प्रदीप बर्त्वाल, वत्सला सती, लक्ष्मी नेगी, रंजना रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय ने रचा इतिहास, 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं