देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आज 29 मार्च 2025 को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों द्वारा प्रयोग की जा रही 27 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। उक्त सभी मोटरसाइकिलो में वाहन चालकों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग किया जा रहा था तथा वाहन चलाते समय पटाखो की आवाज निकालने की क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिक़ायत की जा रही थीं।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार