कोटद्वार : कोतवाली को बेस हॉस्पिटल से सूचना मिली कि पलक गुसाईं उम्र 23 वर्ष का गेहूं काटने की मशीन की चपेट में आ गई थी जिसके बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने बताया कि पलक गुसाईं नाम की महिला का दुपट्टा गेहूं काटने की मशीन में फंसने से वो मशीन की चपेट में आ गई। महिला की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घायल महिला को उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल लाया गया, जहा से उसे बिजनौर रैफर किया गया। बिजनौर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन