देहरादून : उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में पब्लिक से “सीएम धामी ज़िंदाबाद” के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक यह भी कहते दिख रहे हैं कि उन्हें सीएम के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।
यह वीडियो उस समय का है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की हो। इससे पहले भी कई अवसरों पर विपक्षी नेता उनके विकास कार्यों और कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी की यह कार्यशैली — जिसमें वह राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करते हैं — न केवल सत्तापक्ष में बल्कि विपक्ष के नेताओं के बीच भी सकारात्मक छवि बना रही है।

More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग