कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार के अन्तर्गत आने वाले कई पेट्रोल पंप में मूलभूत सुविधाएं जैसे गाड़ी के टायरों में हवा भरने की मशीन, शौचालय और पीने का पानी आदि नहीं है जबकि जब इन पेट्रोल पंपों को लाइसेंस दिया जाता है तो उसमें यह अंकित किया जाता है कि जो भी ग्राहक की मूलभूत सुविधाएं हैं वह सब उपलब्ध करवाई जाएगी । कोटद्वार के अधिकांश पैट्रोल पंपो में यह सुविधाएं न होने पर छात्र नेता सौरभ पांडेय ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की है। जिसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कोटद्वार द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सुचारू रूप से पेट्रोल पंप संचालित करने, पर्याप्त ईंधन स्टॉक रखने और साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है साथ ही इस कार्य में लापरवाही न बरतने को भी कहा है।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन