रुद्रप्रयाग : श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट इस यात्राकाल हेतु 02 मई को खोले जाएंगे। इससे पूर्व श्री तुंगनाथ जी की चल-विग्रह उत्सव डाली गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर से गर्भगृह से बाहर आकर तुंगनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 की यात्राकाल हेतु भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 02 मई को मिथुन लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को श्री तुंगनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली मक्कूमठ मंदिर गर्भगृह से बाहर आकर भूतनाथ मंदिर में रात्रि अवस्थान करेगी। 01 मई को भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भूतनाथ मंदिर चोपता पहुंचेगी। बताया कि अगले दिन 02 मई को भगवान की चल-विग्रह डोली चोपता से प्रस्थान करेगी तथा पूर्वाह्न 10ः15 बजे मिथुन लग्न में भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत
सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला