20 June 2026

मत्स्य विभाग ने कोलिढेक और श्यामला ताल झील में डाले 50-50 हजार मत्स्य बीज

चंपावत : मत्स्य विभाग चंपावत ने जिले की कोलिढेक और श्यामला ताल झील में कार्प प्रजाति के मत्स्य बीजों का संचयन किया गया। जनपद प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने जानकारी दी कि पूर्व में भी कोलीढेक झील में कार्प एवं महाशीर प्रजातियों का बीज संचय किया गया था। जिनमें से विशेष रूप से महाशीर मछलियों की वृद्धि संतोषजनक रही है। उन्होंने बताया कि यह ठंडे पानी की मछली अब स्थानीय जलवायु एवं पर्यावरण के अनुसार अनुकूलित हो चुकी है।

शुक्रवार को किए गए कार्प मत्स्य बीज संचयन से झीलों के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती मिलेगी, साथ ही झीलों की जैव विविधता एवं प्राकृतिक सुंदरता में भी वृद्धि होगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मत्स्य विभाग द्वारा इस पहल को झीलों के सतत विकास एवं मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। कोलिढेक झील में आयोजित मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम के दौरान सिंचाई विभाग के अभियंता प्रबुद्ध शर्मा, नाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रकाश ढेक, श्री मनीष ढेक,अनुज सिंह बोरा सहित अनेक स्थानीय जन उपस्थित रहे।

You may have missed