उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर से हर्षिल तक तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक बड़े वाहनों के लिए गेट सिस्टम लागू किया है। उक्त स्थानों पर सड़क मार्ग संकरे होने के कारण बड़े वाहनों के दोनों ओर से आने पर जाम लगने की ज्यादा सम्भावना रहती थी। जिसको देखते हुए प्रशासन ने इस बार यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है। गेट सिस्टम के तहत निर्धारित समयावधि में बारी-बारी से दोनों छोर से बड़े वाहनों को छोड़ा जाएगा,जिससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा। छोटे चार पहिया वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा।

More Stories
बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां