पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर रविवार को भिकोना के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरने से कार में सवार दो लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-हापला-पोखरी मोटर मार्ग पर भिकोना से पोखरी जा रही कार संख्या यूके 11बी 3778 भिकोना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से तीन सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पोखरी से थानाध्यक्ष मोहन सिरोला तथा एसआई दलवीर सिंह मय फोस के घटनास्थल पर पहुंचे तथा बचाव और राहत कार्य में जुट गये। थानाध्यक्ष मोहन सिरोला ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। जिसमे पोखरी 43 वर्षीय नखोलियाना निवासी भगत कोठियाल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 52 चरकोटी पोखरी निवासी प्रेम लाल गम्भीर रूप से घायल है। जिसे 108 की मदद से सीएचसी पोखरी पहुंचाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि मृतक भगत कोठियाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

More Stories
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार की बड़ी पहल, रतूड़ा में बनेगा आधुनिक पहाड़ी शैली का राज्य अतिथि गृह, जोशीमठ में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील, बिना नक्शा स्वीकृति बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, प्राधिकरण ने दिया सख्त संदेश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय योग कार्यशाला का आयोजन, मर्म चिकित्सा और योग के संबंध में विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां