पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड पोखरी के हापला बाजार में सोमवार को सड़क पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा एक शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी वहां से गुजर रहे लोंगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया।
थाना पोखरी के एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि हापला बाजार के समीप सड़क पर एक शव पड़ा है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की छानबीन शुरू की। शव की पहचान उद्यान विभाग के कर्मचारी जो उपनल के माध्यम से हापला में माली के पद पर कार्यरत जसवंत कंडारी रूप में हुई है। आगे की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार