कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर गुमखाल सतपुली के बीच देर रात को पोकलैंड ऑपरेटर ने पोकलैंड मशीन से एक युवक को मौत के घाट उतार दिया… मामला देर रात का बताया जा रहा है ….
आप को बता दे कि इन दिनो कोटद्वार सतपुली के बीच nh 534 पर चौड़ी करण का कार्य जारी है… जिस कारण जगह कार्य के दौरान यातायात बाधित हो रहा है…यातायात को सुचारू करने में दौरान पोकलैंड ऑपरेटर ने युवक को मशीन से मौत के घाट उतार दिया…
मिली जानकारी के मुताबिक डांडामंडी निवासी सुमन देवरानी उम्र 31 वर्ष अपने दोस्त के साथ कार से सतपुली की ओर जा रहा था रास्ते में सतपुली मल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर चौड़ीकरण का कार्य हो रहा था तभी पोकलैंड मशीन को रोकने के लिए युवक और पोकलैंड ऑपरेटर में कहां सुनी हो गई. जिस पर आग बबूला होकर पोकलैंड ऑपरेटर ने पोकलैंड मशीन से युवक को मौत के घाट उतार दिया…. युवक के अन्य साथी के द्वारा घटना की सूचना सतपुली थाने को दी गई… मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया….लेकिन तब तक पोकलैंड ऑपरेटर मौके से फरार हो गया…. पुलिस पोकलैंड ऑपरेटर की धर पकड़ के लिए जगह जगह दबिश दे रही है…. वहीं गुसाये परिजनों ने बेस हॉस्पिटल कोटद्वार पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और राष्ट्रीय राजमार्ग 534 को अस्पताल के बाहर कुछ समय के लिए जाम भी किया…. इस दौरान परिजनों की पुलिस से भी कहा सुनी हुई, पुलिस ने कड़ीमस्कत के बाद परिजनों को समझा बूझाकर मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया… वहीं पुलिस ने परिजनों को अस्वाशन दिया कि वह जल्दी पोकलैंड ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करंगे… व हर एंगल से इस मामले पर जांच की जायेगी…
एसडीएम लैंसडौन ने बताया कि जो देर रात को घटना घटी है उस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया है जो भी कार्यवाही होनी है पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है…..
वही सीओ पौड़ी ने कहा कि देर रात हुई हत्या की घटना के बाद फॉरेंसिक टीम सतपुली पहुंच गई है वर्तमान में घटना से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है…..

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम