चमोली। बुधवार को शाम करीब 1800 बजे थानाध्यक्ष गोविन्द घाट को सूचना मिली कि तैया पुल के पास एक मोटर साइकिल पर पत्थर गिरने से मोटर साइकिल सवार दो युवक खाई में गिर गए है। सूचना पर थाना गोविंदघाट से पुलिस बल, एसडीआरएफ के साथ गुरुद्वारा एंबुलेंस,108 को सूचित करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया । मौके पर एक मोटर साइकिल संख्या HR 02AN0272 सुपर स्प्लेंडर क्षतिग्रस्त अवस्था में रोड किनारे पड़ी हुई मिली जिसके पास पत्थर भी पड़े हुए हैं दोनों मोटर साइकिल सवार सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में अलकनंदा नदी के किनारे गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी परिचितों द्वारा बताया गया कि वह 6 साथी 3 मोटर साइकिलो से श्री बद्रीनाथ से वापस लौट रहे थे कि अचानक उनके साथी की मोटर साइकिल में पहाड़ी से पत्थर गिर गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शवों के पंचायतनामा व आवश्यक कार्यवाही जारी है।
मृतक-
1- (चालक)सचिन कुमार पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 30
2-रवि कुमार पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 26

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार