गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के माणा गांव के निकट सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। अपर उपनिरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें राहगीरों से सूचना मिली कि कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में पडे व्यक्ति कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होने अपने सहकर्मीयों के साथ मिलकर इंटरसेप्टर वाहन से नजदीकी गढ़वाल स्काउट के एमआई रूम अस्पताल में पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यक्ति का इलाज शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती