कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने वार्ड नं० 35 त्रिलोकपुर के श्रीरामपुर गांव में उत्तराखंड जल संस्थान राज्य क्षेत्र कार्यक्रम के अंतर्गत ₹123.43 लाख की लागत से बने नलकूप का पूजा अर्चना कर विधिवत् रूप से उद्घाटन किया। ऋतु खण्डूडी ने कहा “श्रीरामपुर में बने इस नलकूप से आसपास के गांव लोकमणिपुर, जयदेवपुर, मनदेवपुर, दलीपपुर, गंदारियाखाल, अम्बेडकरनगर में रह रहे 1800 परिवारों का इसका लाभ मिलेगा । सिगड्ड़ी क्षेत्र की पानी एक बहुत बड़ी समस्या थी जिसे आज इस नलकूप के उद्घाटन के माध्यम से जनता को समर्पित किया जा रहा है । साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता को बताया कि वार्ड नं० 36 में अभी तक उनकी सरकार द्वारा लगभग 19 करोड़ के कार्य धरातल पर हो गए है जिसमें 10 किमी की सिंचाई नहरें, दीवार मरम्मत कार्य, हाथी सुरक्षा दीवार, विद्यालयों का सौंदर्यीकरण, सिगड्ड़ी स्रोत से आ रही सिंचाई नहर आदि कार्य शामिल है ।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि 2022 से अब तक उन्होंने लगभग 10 नलकूपों का उद्घाटन इस कोटद्वार क्षेत्र में कर दिया है। कोटद्वार में पानी एक बहुत बड़ी समस्या है, जिस पर मैं लगातार प्रयासरत हूं और लगातार नल कूप के लिए कार्य हो रहे है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया और बताया कि सरकार द्वारा वार्ड नं० 04 से 26 तक पेयजल योजना का लगभग ₹373 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है । जल्द ही भाबर में भी इसी तरह की एक बड़ी योजना के साथ पेयजल की समस्याओं से कोटद्वार को आने वाले 50 सालों तक के लिए मुक्त करने का संकल्प लिया है । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद राजेंद्र सिंह, रजनीश बेबनी, विवेक भारती, राजेन्द्र सती, दिनेश सती, कांता सैलवाल, कमला सती, सुमति जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर