गोपेश्वर (चमोली)। केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को अपने पारिवारिकजनों के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दर्शन पूजा के पश्चात श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं के बारें में जानकारी दी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री ने बीकेटीसी की ओर से की गयी यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम कि प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट अमित पंवार, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल