देहरादून: प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, देहरादून में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी। तडियाल और जोशी आदि द्वारा लांघा रोड छरबा सहसपुर विकास नगर में लगभग 100 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता नितेश राणा,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल