देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने रेरा प्रोजेक्ट से संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो मामले 3 वर्ष से अधिक (2022 से पूर्व के) पेंडिंग है पहले उनको प्रायोरिटी के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विकासकर्ताओं से वसूली की जानी है उनसे वसूली का कार्य भी तेजी से पूरा करें। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रेरा अमिताभ मित्रा, सचिव ईला गिरि, उपसचिव अर्पण कुमार राजू तथा अनु सचिव नरेंद्र सिंह रावत बैठक में उपस्थित थे।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर