टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने तहसील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणीधार का किया निरीक्षण।‘‘ गुरूवार को विकासखंड जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणीधार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ, बेड, दवाईयां तथा विशेष तौर पर बन्दरों के काटने पर सुविधाओं की जानकारी ली। केन्द्र में टेलीमेडिसन की सुविधा न होने पर उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सीएमओ को कल तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जाखणीधार तहसील निरीक्षण के दौरान नाजिर कक्ष, तहसीलदार कक्ष, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका देखने के साथ ही दर्ज वादों की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी संदीप को परिसर में लाइट लगाने हेतु उरेडा से संपर्क करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, डीडीओ मो. असलम, तहसीलदार राजेन्द्र गुंसोला, नाजिर आर.के. गिरीश डोभाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर