टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी ने खण्ड विकास कार्यालय जाखणीधार का किया स्थलीय निरीक्षण। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने 19 जून, गुरुवार को जनपद क्षेत्रान्तर्गत खंड विकास कार्यालय जाखणीधार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, लेखाकार कक्ष, मनरेगा कक्ष, डाक प्राप्ति कक्ष आदि का मुआयना कर ऑफिस में लगे कंप्यूटर देखे तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर देवानंद भट्ट से परिवार रजिस्टर की जानकारी ली। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ने बताया कि डाक्यूमेंट डिजिटाइजेशन की प्रकिया गतिमान है। अधिकांश परिवार के डॉक्यूमेंट डिजिटाइजेशन की कार्यवाही कर ली गई, केवल 32 परिवार का डेटा अपलोड करना बाकी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अगले 15 दिनों में डिजिटाइजेशन शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंचायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान न्याय एवं ग्राम पंचायत के पदों के सापेक्ष तैनात लोगों की जानकारी भी ली गई।
जिलाधिकारी ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीषा तिवारी से जनपद में कुल दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशनर्स की जानकारी लेते हुए डीडीओ को न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगवाने के निर्देश दिये, ताकि परिपूर्णता प्राप्त हो सके। एरिया कोऑर्डिनेटर एन.आर.एल.एम. मनीष राणा ने बताया कि जाखणीधार विकासखंड में तीन हजार से जायदा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं तथा वर्तमान में 30 समूह सक्रिय रूप से स्थानीय उत्पादों का काम कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड में चल रही ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी ली। बीडीओ को वॉल आर्ट के माध्यम से सरकारी नीतियों की जानकारी देने के निर्देश दिये गये। साथ ही ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का आदान-प्रदान करने तथा पीएम आवास के लिए सरकार द्वारा ‘सर्वे ऐप’ के बारे में ग्राम निवासियों को जागरूक करने हेतु ऑफिस परिसर में पोस्टर/बैनर लगाने को कहा गया। इस अवसर पर डीडीओ मो. असलम, बीडीओ रोशन लाल, एडीईओ पंचायत के.आर. रतूड़ी सहित कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।


More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर