गोपेश्वर (चमोली)। ग्राफिक एरा हास्पिटल के चिकित्सकों ने भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने ग्राफिक एरा हास्पिटल के चिकित्सकों की टीम तथा स्टाफ का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
बताते चलें कि ग्राफिक एरा हास्पिटल द्वारा ज्योर्तिमठ स्थित राजकीय इंटर कालेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है इसके लिए बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने ग्राफिक एरा का आभार जताया।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं