गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले में बदरीनाथ से लेकर सीमांत नीती घाटी तक योग की धूम रही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बदरीनाथ धाम में भी योग किया गया। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
पोखरी। ब्लॉक सभागार में आयोजित योग शिविर सामाजिक संगठनों ने योगाभ्यास किया। मास्टर ट्रेनर दिनेश सिंह ने शिविर मे प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों का योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, जितेंद्र सती, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, मयंक कुमेड़ी, संतोष चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप चंद्र रौतियालआदि मौजूद रहे।

More Stories
भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित