गोपेश्वर (चमोली)। शनिवार सांय को बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के चलते हो रही वर्षा के कारण अचानक धाम में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी नदी तट से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धाम में मौसम लगातार करवट बदलता जा रहा है। इससे बार-बार बारिश हो रही है। शनिवार को बदरीनाथ धाम में बारिश के चलते अकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जो कि घाटों तक भी पहुंच रहा है। इसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार अनाउंसमेंट कर नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि नदी के समीप जाने से बचें और सावधानी बरते।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल