पौड़ी : नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पहले ही दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीय कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि पंजिकाएं सुव्यवस्थित रखी जाएं और पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली से ही किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी कार्मिक अवकाश या फील्ड ड्यूटी पर हों उनकी जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी फाइलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, भूमि अभिलेख, सूचना का अधिकार पटल, प्राधिकरण अनुभाग सहित अन्य अनुभागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
गौरतलब है कि जनपद को 48 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर महिला जिलाधिकारी मिली हैं। वर्ष 1976-77 में ज्योति पांडे जिले की पहली महिला डीएम बनी थीं। अब स्वाति एस. भदौरिया के रूप में पौड़ी को दूसरी महिला जिलाधिकारी मिली हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, उपजिलाधिकारी लेंसडाउन शालिनी मौर्य, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
सीओ स्वप्निल मुयाल ने लिया थाना जीआरपी देहरादून का O.R, डिजिटल साक्ष्यों की महत्ता पर दिया जोर, लापरवाही पर फटकार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विवेचकों को सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, Psychotropic Medicines जब्त कर फर्म को किया सील, हरिद्वार में साढ़े तीन लाख ट्रामाडोल टैबलेट्स ज़ब्त
भारतीय वन सेवा 2023-25 पाठ्यक्रम के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में हुआ आयोजित, देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी, इनमें से 22 महिला अधिकारी