नैनीताल। उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य में चुनावी हलचल और तेज हो जाएगी। राज्य सरकार की ओर से अदालत को जानकारी दी गई कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और जल्द ही एक नया चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। अब नजरें चुनाव आयोग की ओर हैं, जो किसी भी वक्त विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सकता है। कोर्ट के इस फैसले को राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर