टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने किया शहर की नालियों और भवनों का निरीक्षण। अवगत है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों के साथ टिहरी गढ़वाल में भी बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया गया।
जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल ने रविवार शाम टिहरी शहर के अन्तर्गत नालियों के बन्द होने से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर शहर की नालियों का निरीक्षण किया। इस दौरान नालियों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने दूरभाष से अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद टिहरी से संपर्क कर नालियों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उन सभी मकानों का निरीक्षण किया जो ज्यादा बारिश होने पर गिरने की कगार पर है और एसडीएम टिहरी संदीप कुमार को आदेश दिए कि ऐसे परिवारों के लिए रेस्क्यू सेंटर में पूरी व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को मानसून सत्र के दौरान अपना मोबाईल फोन स्विच ऑफ नॉट रिचेबल न करते हुए चौबीसों घण्टे अपने मोबाईल को ऑन / एक्टिवेट स्थिति में रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।


More Stories
उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, शासनादेश जारी
मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों को दी रफ्तार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुलिया, भवन और सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री