बागेश्वर : सोमवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति, सक्षम आंगनवाड़ी, क्षेत्रीय स्थिति और आंकड़ों के अद्यतन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय-सीमा में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें और सभी आंकड़ों का सटीक व सम्यक फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड से प्राप्त होने वाले आंकड़ों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखी जाए। उन्होंने बाल विकास से संबंधित सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी, दस्तावेज़ों के अद्यतन, और तकनीकी प्लेटफॉर्म्स पर कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कार्यों की स्पष्ट प्रस्तुति न देने पर एक अधिकारी को चेतावनी भी दी और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें और नियमित समीक्षा करते रहें। बैठक में सीडीपीओ आशा भट्ट, जिला समन्वयक लता भंडारी, जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र कुमार सहित ब्लॉक समन्वयक और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी