देहरादून : द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नरेश नारंग और डॉ. पुष्पावल्ली नारंग ने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह प्रमाण पत्र छात्रों को पिछले शैक्षणिक सत्र में उनकी कड़ी मेहनत और प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार कमिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश दुबे और स्कूल की डायरेक्टर रश्मि दुबे भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक गणों ने बच्चों को सदैव शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीँ सुरेश दुबे ने बच्चों को शिक्षा के उद्देश्य को समझाते हुए विस्तृत जानकारी भी दी।


More Stories
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखंड समेत इन 6 राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति
नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उल्लेख