कोटद्वार। सोमवार सुबह कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा आ गिरा। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी थे। सभी घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां चालक देवेंद्र और एक अन्य यात्री दिनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

More Stories
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखंड समेत इन 6 राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति
नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उल्लेख