देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 11 अगस्त को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन, इसी दिन तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 12 को 10 बजे से दो बजे तक नाम वापसी, 14 अगस्त को 10 बजे से तीन बजे तक मतदान तथा इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी।

इसी तरह क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ट उप प्रमुख के चुनाव के लिए 11 अगस्त को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन, इसी दिन तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 12 को 10 बजे से दो बजे तक नाम वापसी, 14 अगस्त को 10 बजे से तीन बजे तक मतदान तथा इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन