देहरादून : राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का एक वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया, वीडियो में SO राजपुर की प्रथम दृष्टया वीडियो में देखने पर सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और एक्सीडेंट करने पर तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राजपुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निलंबित किया गया है। उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं।
उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाध्यक्ष कालसी को थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया। उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी